मोदी ने लगाया गले, किम ने भेजा जेल: असफलता पर मोदी ने दिखाया मानवता का चेहरा, किम जोंग-उन ने तानाशाही का
भारत का जब चंद्रयान 2 मिशन (Chandrayaan 2 mission) फ़ेल हुआ था तो इसरो के सारे वैज्ञानिकों की मनोदशा आप समझ ही सकते हैं। और ऐसा समय किसी के लिए बहुत ही निराशाजनक होता है, मानो अपनी पूरी मेहनत और अपना सब कुछ दाँव पे लगाने के बाद भी हाथ आया कुछ नहीं। और तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तत्कालीन इसरो प्रमुख के. शिवन (ISRO Chief K Shivan) को गले लगानेवाला और इसरो प्रमुख (ISRO Chief) का आँसू वाला वह लम्हा कौन भूल सकता है। अब इसी तरह के एक मिशन की विफलता पे उत्तर कोरिया (North Korea) के तानाशाह किम जोंग (Kim Jong) की प्रतिक्रिया कैमरे में क़ैद हुई है, और इस प्रतिक्रिया की चर्चा चारों ओर हो रही है। हाल ही में, उत्तर कोरिया ने अपनी दूसरी एक भारी-भरकम ५००० टन (5000 Tonne) का जहाज़ समुद्र में उतार कर, कुछ फुलझड़ियाँ जलाकर, इस नौसेना विध्वंसक (naval destroyer) का उद्घाटन कर रहा था। लेकिन, जहाज़ को पानी में उतारते समय कुछ गड़बड़ी हुई जिसके चलते जहाज़ का कुछ हिस्सा टूट गया और जहाज़ एक ओर लुड़क गया। इससे, किम जोंग (Kim Jong) बहुत नाराज़ हुआ, आँखें लाल की और इसे आपराधिक लापरवाही (cr...