हाल ही में, एक लाइव शो के दौरान सोनू निगम को गुस्सा आ गया और कुछ फैंस को क्लास लगानी पड़ी। कारण था एक गाने की फरमाइश। हुआ यूं कि, बेंगलुरु में एक परफॉर्मेंस के दौरान कुछ लड़कों ने सोनू निगम को कन्नड़ में एक गाना गाने के लिए अनुरोध किया। लेकिन जिस अंदाज़ में सोनू निगम को कन्नड़ में गाना गाने को कहा गया, सोनू निगम को लगा कि लड़के अनुरोध कम, धमका ज़्यादा रहे हैं।
चुंकि उन लोगों को फटकार लगाने के दौरान सोनू निगम ने पहलगाम अटैक का उल्लेख किया, इसलिए कई लोगों को सोनू निगम का यह बर्ताव अच्छा नहीं लगा। और इसी लिए शो खत्म होने के बाद सोनू निगम ने एक वीडियो जारी करके अपना पक्ष और भी बेहतर तरीके से रखा।
एक ओर जहां कई लोगों को, लड़कों के इस व्यवहार को पहलगाम अटैक से जोड़कर देखना अच्छा नहीं लगा, वहीं कुछ लोगों ने सोनू निगम का सपोर्ट किया और कहा कि पहलगाम अटैक में लोगों को उनका हिंदू होने के चलते मारा गया था, ना कि कर्नाटक या किसी और स्टेट से होने के चलते। क्या सोनू निगम का इशारा यहां पर 'बाटोगे तो काटोगे' की तरफ था, कमेंट करके हमें ज़रूर बताइए।
Comments
Post a Comment